ये दिल नादान है
कुछ भी नहीं बतलाता
सारी दुनिया का गम
जाने कहां छुपाता।
रोता है ये दिल
आँसु तक नहीं छलकता
ये दिल कितना नादान हैं
कुछ भी नहीं बतलाता।
हर दिल है जो
हर दिल को चुराता
ये दिल है जो
हर दिल में प्यार जगाता ।
दुनिया भर की खुशियांँ
जाने कहांँ छुपाता
ये दिल कितना नादान हैं
कुछ भी नहीँ बतलाता।
ये दिल दुनिया भर के लिए
प्यार कहांँ से लाता,
अनजाने अजनबियों पर
जान तक लूटाता,
ये दिल कितना नादान हैं -
कुछ भी नहीं बतलाता।
Bahut khub
जवाब देंहटाएं